Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थान"एक पेड़ मां के नाम" निबंध प्रतियोगिता आयोजित, पर्यावरण संरक्षण व मातृ...

“एक पेड़ मां के नाम” निबंध प्रतियोगिता आयोजित, पर्यावरण संरक्षण व मातृ सम्मान का लिया संकल्प।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

जावाल: पर्यावरण संरक्षण और मातृ शक्ति को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” युवा भारत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन आज जावाल में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद संतोष कुमारी ने की।प्रतियोगिता में युवाओं ने “मां और प्रकृति” के रिश्ते पर अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल ने लेखन, भाव और मौलिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेता प्रतिभागियों को पार्षद संतोष कुमारी और अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अशोक कुमार परमार, दर्शन कुमार मेघवाल, जितेंद्र कुमार मेघवाल, हेमलता कुमारी मेघवाल, सुंदर कुमारी मेघवाल और सुखना कुमारी मेघवाल शामिल थे।कार्यक्रम में करीब 20 युवाओं ने भाग लिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों ने “एक मां – एक पेड़” लगाने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस पहल का मकसद सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि युवाओं में मां के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना है।कार्यक्रम में डॉक्टर हंसाराम मनोरा, ब्लॉक महिला अध्यक्ष भगवती देवी मेघवाल और नेहरू युवा मंडल के संरक्षक नारायण लाल मेघवाल ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना आज की सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है और मां के नाम पर लगाया गया हर पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन और छाया देगा।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और वृक्षारोपण के संकल्प के साथ हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments