


जन अभियान परिषद के ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत हुआ आयोजन; तहसीलदार, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति रही उपस्थित
मूकनायक समाचार / सत्यशील गोंडाने
बालाघाट
बैहर/सोनपुरी।गंगा दशहरा के पावन अवसर पर समीपस्थ ग्राम सोनपुरी में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद बैहर द्वारा मुख्यमंत्री के आह्वान एवं कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में संपन्न हुए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से मां गंगा के ध्यान और जल स्रोत पूजन के साथ हुआ। अक्षत, पुष्प, नारियल, दही एवं दूध अर्पित कर कलश पूजन किया गया, जिसके बाद ग्राम सोनपुरी में भव्य कलश व जल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन शामिल हुए। पूरे मार्ग पर “जल ही जीवन है” के नारों और संदेशों के साथ वातावरण पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।
प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी: वक्ता-
कलश यात्रा के पश्चात स्थानीय मंदिर परिसर में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर वैश्विक समस्या बनता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए तालाब, कुएं, नदियां एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों को जल का दुरुपयोग रोकने, पानी बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामय उपस्थिति-
इस महत्वपूर्ण अभियान में तहसीलदार बैहर अनुराग मेरावी, सर्व धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष जेम्स बारीक, पटवारी अभिषेक मेश्राम, सोनपुरी सरपंच सुनील उइके, विकासखंड समन्वयक महेश पटले और युवा मोर्चा महामंत्री संतोष सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही डॉ. प्रभात घुले, पत्रकार संजना बर्वे, समाजसेवी अभय यादव, परामर्शदाता शिवनाथ यादव, सुरेश यादव, ग्राम सचिव सुखचरण खढ़ाते, सहायक सचिव सतीश उमरे, ग्राम रक्षक बाबूलाल गजभिये, संजय पंचभाया तथा मीडिया प्रभारी अमन गौतम सहित कई गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
मातृशक्ति और युवाओं ने दिखाई जागरूकता-
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक शंकर बिसेन, भूमेश मात्रे, अशोक कटरे सहित प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष ज्योति वरकड़े, सचिव संदीप गजभिये, सदस्य ममता कटरे, इमला बाई, देवकी बाई, रोशनी गजभिये, मुन्नी बाई, हेमलता रहांगडाले, सरिता मात्रे व शिखा उमरे ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा CMCLDP के छात्र-छात्राओं (ज्योति कुर्वेती, पूर्णिमा रहांगडाले, ओमती मरकाम एवं शिवानी शिवहरे) सहित बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने अभियान को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी गांव को जल-समृद्ध बनाने के लिए सक्रिय रहेंगे।

