मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।
शिवगंज। ऑल इंडिया ओपन इन्टरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में शिवगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एस.डी.एस. बदामिया कॉलेज, वरकाणा में आयोजित इस प्रतियोगिता में जीनियस कराटे स्कूल शिवगंज के खिलाडिय़ों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।मेडल जीतकर शिवगंज पहुंचने पर खिलाड़ियों और कराटे प्रशिक्षक का भव्य स्वागत किया गया। पर्यावरण प्रेमी व ‘एक व्यक्ति एक पौधा मिशन’ के प्रणेता ओमप्रकाश कुमावत ने सभी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। समारोह के दौरान ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक उकेन्द्र परिहार और वरकाणा टीम कोच अंजली परिहार का भी विशेष रूप से स्वागत व सम्मान किया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों को पक्षी सेवा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया गया। पर्यावरण प्रेमी कार्यकर्ता राजेश कुमार मालवीया और पन्नालाल वेराजेतपुरा ने परिंडे में नियमित पानी भरने का महत्व समझाया और बेजुबान पक्षियों के लिए 51 परिंडे वितरित किए। अंतर्राष्ट्रीय पौधा-रस्म प्रेरक ओमप्रकाश कुमावत के सानिध्य में खिलाड़ियों ने पशु-पक्षियों की सेवा की शपथ ली। कराटे प्रशिक्षक उकेन्द्र परिहार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में गौरैया मित्र महाअभियान के तहत सहयोग देने वाले भामाशाह गीता देवी-राज कुमावत भारुदा, ईश्वर सिंह पुत्र फूल सिंह पोसालिया और कमलेश कुमावत अरठवाडा का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर खिलाडी दृष्टि जैन, जयेश कुमार, कार्तिक पाल सिंह, रविश वर्मा, विरेन वर्मा, जेनिश परिहार, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, अरबान, हेजल खत्री, जनाया खत्री, युवराज, तेजपाल सिंह, हीर अग्रवाल, अंश गेहलोत, उर्वी सोलंकी, इशिता अग्रवाल, भव्या अग्रवाल, गुजंन, कीर्ति सेंन, कृष्णपाल सिंह, युद्धवीर सिंह, विशवा कुमावत, आरव राजपुरोहित, सिया शर्मा और जिज्ञासा सोनी।इन सभी होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कराटे प्रशिक्षक उकेन्द्र परिहार ने पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत और उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार जताया।

