मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश
जनपद बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौला चौकी के हरदी खास गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक मां ने अपने ही 6 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना के बाद महिला ने खुद पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति ने अपने 6 वर्षीय बेटे प्रभव की निर्मम हत्या कर दी।
घटना के बाद परिवार और गांव में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कीर्ति की शादी संदीप सिंह के साथ करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी।
फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

