Thursday, June 11, 2026
HomeUncategorizedपीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की जन जागृति सभा संपन्न, बहुजन समाज...

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की जन जागृति सभा संपन्न, बहुजन समाज की एकता और अधिकारों पर हुआ मंथन

बालाघाट। पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के बैनर तले सरेखा स्थित राष्ट्रपिता ज्योतिराव फुले एवं राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले चौक पर जन जागृति सभा का आयोजन किया गया। सभा में मूलनिवासी बहुजन समाज के सामाजिक, राजनीतिक एवं संवैधानिक अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी. एल. पंचे, एस. डी. तिरपुड़े, सरस्वती पंचेस्वर, ढोके सर एवं रुपेश कुमार नागोते उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी. एल. मानेश्वर ने की, जबकि सफल संचालन डी. के. रामटेके द्वारा किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के मूलनिवासी बहुजन समाज को सामाजिक न्याय, समान प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संगठित होना आवश्यक है। वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों को समाज तक पहुंचाने तथा वर्तमान समय के ज्वलंत मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि यदि पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को शासन में अवसर मिलता है तो मूलनिवासी बहुजन समाज को शिक्षा, रोजगार, प्रशासन और राजनीति सहित हर क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा तथा भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप समाज की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जनसभा में बड़ी संख्या में मूलनिवासी बहुजन समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए “जय भीम, जय मूलनिवासी, जय संविधान, जय भारत” के नारों के साथ सभा का समापन हुआ।

उक्त जानकारी रुपेश कुमार नागोते द्वारा प्रदान की गई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments