Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीजिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लम्बित प्रकरणों के...

जिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश जनहित के कार्यों और बजट घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए आदेश

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/करौली/ राजस्थान।

करौली, 4 मई। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में लम्बित राजस्व प्रकरणों, बजट घोषणाओं और भूमि आवंटन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने पत्थरगढ़ी और रास्ते से संबंधित विवादों को संवेदनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ भी कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना हो, वहाँ पुलिस बल के सहयोग से कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित करें। राजस्व प्रकरणों में देरी को कम करने के लिए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि नोटिस और सम्मन की तामील प्राथमिकता से की जाए। वहीं अवैध खनन के मामलों में भी संयुक्त अभियान चलकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान राजस्व मुकदमात, पंजियन से अर्जित आय, भू-राजस्व एव विभिन्न प्रकार की वसूली, रोड़ा प्रकरण, एल. आर. एक्ट, पी.डी.आर.एक्ट, नामान्तरकरण प्रकरणो, सीमांकन आदि के लम्बित प्रकरणो का निस्तारण, राजस्व अभिलेख, खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार, सरकारी, चारागाह एवं विभागीय भूमियों के अतिक्रमण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, मजरों व ढाणियों के नवीन राजस्व ग्राम के प्रस्ताव, सीमा ज्ञान, पत्थरगढ़ी, आबादी विस्तार, तरमीम, प्राथमिक व विभागीय जाँच, अनुसूचित जाति व जनजाति की भूमि पर अतिक्रमण, माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय एंव अन्य न्यायालयो मे विचाराधीन प्रकरण, राजकीय भूमि पर अतिचार, पी.एल.पी.सी. प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी के लम्बित प्रकरण आदि पर विस्तृत चर्चा कर अब तक की कार्यप्रगति की गुणवत्तापूर्ण समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति जानी। उन्होंने विभिन्न विभागों के लिए लंबित भूमि आवंटन के प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों में गति आ सके। साथ ही, उन्होंने निर्देशित किया कि उपखंड स्तर पर अधिकारी नियमित रूप से जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिड़वाल, समस्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम), तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments