Thursday, June 11, 2026
Homeदेशदि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान की प्रदेश ...

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान की प्रदेश ईकाई उत्तर एवं दक्षिण की महिला कार्यकारिणियों का गठन समारोह पंचशील बुद्ध विहार सूर्य नगर मोड अलवर में सम्पन्न

स्वतन्त्र पत्रकार भारत बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध

दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया (भारतीय बौद्ध महासभा) मुम्बई संस्थापक बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर संरक्षिका आदरणीया मीराताई यशवंत अम्बेडकर राष्ट्रीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष डॉ भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर जी के दिशा निर्देशन में भारतीय बौद्ध महासभा राजस्थान (दक्षिण) द्वारा दिनांक 03 मई 2026 पंचशील बुद्ध विहार सूर्य नगर मोड अलवर में राजस्थान प्रदेश स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथिश्रदेया सुषमा पंवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रभाग) एवं श्रदेया भारती शिराल राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रभाग) अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध ने की संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह बौद्ध भारतीय बौद्ध महासभा जिला करौली ने कि कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध वन्दना एवं त्रिशरण पंच के द्वारा की गई। उसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा मोमबत्ती जलाकर तथागत बुद्ध, सम्राट अशोक एवं बाबा साहब को पुष्प अर्पित किए उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए उसके बाद सभी ने पुष्प अर्पित कर नमन वंदन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से आये पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्रदेया सुषमा ताई पवांर , एवं श्रदेया भारती शिराल दोनों मुख्य अतिथियों को शाल ओढ़ाकर व तथागत बुद्ध का छायाचित्र व‌ माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। श्रद्धेय गौरीशंकर बौद्ध द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध का माला पहनाकर स्वागत किया गया प्रदेश महामंत्री श्रद्धेय रामचरण बौद्ध सवाईमाधोपुर का फूलमालाओं से स्वागत किया गया श्रद्धेय सतीश कुमार बौद्ध प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रामसिंह बौद्ध, पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह बौद्ध, एवं श्रद्धेय गौरीशंकर बौद्ध, श्रद्धेय हरीराम बौद्ध एवं प्रदेश के उत्तर व दक्षिण भाग से आये सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया एवं सभी सभी महिलाओं का अलवर कि महिलाओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदेश से आई महिला उपासिकाओ द्वारा संस्था का फार्म भरवा कर सभी से विचार-विमर्श के बाद उनकी योग्यता के आधार पर पद नियुक्ति की गई। जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश राजस्थान (दक्षिण) कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्रदेया विमलेश बौद्ध को नियुक्त किया एवं प्रदेश महामंत्री के पद पर श्रदेया संजू कुमारी बौद्ध को नियुक्त किया गया। एवं प्रदेश ईकाई राजस्थान (उत्तर) के लिए श्रदेया पूनम कुमारी बौद्ध को नियुक्त किया एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर श्रदेया सुशीला बौद्ध को नियुक्त किया एवं प्रदेश महामंत्री के पद पर श्रदेया पूनम बौद्ध को नियुक्त किया गया ईकाई उत्तर राजस्थान में श्रदेया रजनी बौद्ध उपाध्यक्ष संस्कार विभाग,श्रदेया राधा बौद्ध उपाध्यक्ष पर्यटन विभाग एवं श्रदेया सोनम बौद्ध को संगठक के रूप में चुना गया कार्यकारिणी का गठन शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। सभी उपस्थित उपासक उपासिकाओं ने चुने गए सभी पदाधिकारियों का फूलमालाओं द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रदेश में सक्रीय रुप कार्य करने को कहा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा स्थापित संस्था के माध्यम से धम्म क्रान्ति का जो कारवां चलाया गया है उसे तीव्र गति देनी होगी। मिशन को आगे बढ़ाने में हम महिलाएं अहम भूमिका निभाने में सक्षम है जो हमें करके दिखाना है। बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाने में श्रदेया मीराताई यशवंत अम्बेडकर जी द्वारा स्थापित संस्था में आज 45 वर्ष हो गए उन्होंने कभी हार नहीं मानी ओर मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य किया। ऐसे ही हमें भी अपने मिशन को आगे बढ़ाना है।हम महिलाएं आज किसी पुरुष से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।जो पुरुष कर सकते हैं उससे कहीं आगे हम कार्य करके मिशन को आगे बढ़ा सकते हैं। और वो ही हमें करके दिखाना है। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर श्रद्धेय पूनम बौद्ध द्वारा पद ग्रहण करते हुए कहा कि मै अपने पद की मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए भारतीय बौद्ध महासभा के धम्म कारवां को आगे बढ़ाने की शपथ लेती हूं। अध्यक्ष प्रदेश दक्षिण ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम महिलाओं को अन्धभक्ति से मुक्ति दिलाने का कार्य करुंगी और बाबा साहब के धम्म कारवां को आगे बढ़ाने की शपथ लेती हूं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने कार्य को ईमानदारी से करने की इच्छा व्यक्त की और मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरुषों ने भाग लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments