ग्रीन सोल्स फाउंडेशन संस्था द्वारा सरकारी स्कूलों में बाँटी किताबें व पाठय सामग्री |
देश राज मस्ताना किन्नौर | ग्रीन सोल्स फाउंडेशन संस्था के संस्थापक जगमोहन सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरध्यान सिंह व कोषाध्यक्ष प्रमिला सिंह से हुई बातचीत के दौरान जानकारी दी गई की संस्था हिमाचल प्रदेश में विभिन्न पंचायतों, ओर डेवलपमेंट्स ब्लॉक में सरकारी स्कूलों में बच्चों को शैक्षिक समग्री वितरित करने जा रही है।
ग्रीन सोल्स फाउंडेशन संस्था के द्वारा स्कूली बच्चों को सामग्री कलेड़ा- मझेवटी,थैली- चकटी,देवनगर,नरेन, तकलेज,काशपाठ,उर्मन,पलजारा,निरथ, भद्रश,भावनगर नोला,बागासरण, नेरी,बद्दी,दत्तनगर, भड़ावली, के सरकारी विद्यालयों में कॉपी, पेंसिल स्कूल बैग स्कूल शूज व अन्य आवश्यक सामग्री बाँटी गई इस पहल का मुख्य उदेश्य बच्चों के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है।
गौरवतलब है कि संस्था पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है संस्था द्वारा समय-समय पर महिला सशक्तिकरण सिलाई सेंटर ब्यूटी पार्लर सेंटर,ट्यूशन सेंटर, कंप्यूटर इंस्टिट्यूट सेंटर,ग्रामीण महिला को स्वरोजगार आचार ब्रास का जूस जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं |
टेलर गोविंद सिंह,पूजा, मेनका शर्मा, मीनाक्षी, किरना मस्ताना,टेलर रीना,के द्वारा आज बच्चों को सामग्री वितरित की गई

