मूकनायक/नरेश जाटव
कैलादेवी/ करौली/राजस्थान
करौली,खूबनगर में पंचायत के कल्लापुरा,केशापुरा,खबनगर के युवाओं ने संपूर्ण 800 परिवारों के आपसी सहयोग से हरिजन समाज की दो अनाथ बालिकाओं का विवाह संपन्न कराया,राजेंद्र कुमार जाटव वरिष्ठ अध्यापक ने बताया कि गांव की दो लड़कियों निक्की एवं शिवानी के पिताजी पप्पू हरिजन की एक बर्ष पूर्व बीमारी से एवं उनकी माता सरोज की छ माह पूर्व ही कैंसर से मृत्यु हो गई ,दोनों बालिकाओं का एक 3 वर्ष का छोटा भाई अजय है,उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब एवं भरण पोषण बस्ती से मांग कर करती है, बालिकाओं के विवाह के लिए युवाओं ने घर घर जाकर 11लाख रुपए का आर्थिक सहयोग जुटाया जिससे सर्व समाज के लोगो ने 1 मई 2026 को दोनों लड़कियों की शादी दौसा सिकंदरा के प्रकाश हरिजन के सुपुत्र नाहर सिंह,नरेश हरिजन के साथ धूम धाम से की,और उपहार दिए,विवाह संपन्न कराने में सरपंच रमेश मीना,हरिसिंह जाटव, भंता भारद्वाज,प्रदीप मीना अध्यापक,बनवारी जाटव,पुरुषोत्तम गुर्जर, भगवानसिंह गुर्जर,राजेंद्र जाटव वरिष्ठ अध्यापक,,बनवारी लाल,पुरुषोत्तम गुर्जर, सम्मो मीना, रामजीत जाटव,रामेश्वर जाटव,समय मीना,विजयसिंह,रामकेश मीना,प्रकाश मीना,बबलेश मीना, कृष्णा शर्मा, ज्ञानसिंह गुर्जर,कैलाश मीना आदि की सराहनीय भूमिका रही

