Thursday, June 11, 2026
Homeकरौलीग्राम पंचायत लेदिया में रात्रि चौपाल सम्पन्न जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता के...

ग्राम पंचायत लेदिया में रात्रि चौपाल सम्पन्न जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ सुनी आमजन की परिवेदनाएं जनसमस्याओं का करेंसमयबद्ध त्वरित निस्तारण – जिला कलक्टर

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली, 01 मई। आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में गुरूवार को पंचायत समिति सपोटरा की ग्राम पंचायत लेदिया में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत टूटी सड़के सही करवाने, पेयजल की व्यवस्था करवाने, विद्युत कनेक्शन दिलवाने सहित चिकित्सा विभाग, राजस्व, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के प्रकरण प्राप्त हुए। जिन पर जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से नियमानुसार कार्यवाही करने एवं आमजन को लाभान्वित करवाने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने रात्रि चौपाल एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का 15 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे। रात्रि चौपाल के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखन सिंह, सपोटरा उपखण्ड अधिकारी पंकज बड़गुर्जर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक धर्मेन्द्र मीना सहित अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments