Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानसिरोही में 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के जयघोष के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा।

सिरोही में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के जयघोष के साथ मनाई बुद्ध पूर्णिमा।

मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।

सिरोही। मानवता, शांति और करुणा के प्रतीक तथागत गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव ‘बुद्ध पूर्णिमा’ सिरोही जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाकर शांति और अहिंसा का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में बौद्ध अनुयायियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना के साथ किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने तथागत बुद्ध के अष्टांगिक मार्ग और पंचशील सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। कानाराम बौद्ध ने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व अशांति के दौर से गुजर रहा है, बुद्ध के शांति, मैत्री और अहिंसा के विचार ही मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं वही एडवोकेट सुंदरलाल ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्ध केवल एक धर्म के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के पथ-प्रदर्शक हैं। उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान कानाराम बौद्ध गोल, भंवरी बौद्ध,सुशील कुमार, प्रतापराम मांडवा,एडवोकेट सुंदरलाल मोसलपुरिया,मदनलाल चौहान,बाबूलाल मीणा, मोहनलाल मीणा,शेर सिंह देवड़ा सहित बौद्ध उपासक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी जनों ने सामूहिक रूप से बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने और समाज में भाईचारा बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments