Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानसुमेरपुर: विदाई समारोह के साथ ‘एजुकेट गर्ल्स संस्था ’ प्रगति कैंप की...

सुमेरपुर: विदाई समारोह के साथ ‘एजुकेट गर्ल्स संस्था ’ प्रगति कैंप की छात्राओं ने भरी सपनों की उड़ान।

मूकनायक न्यूज/ सुमेरपुर/पाली/राजस्थान।

सुमेरपुर। गुरूवार को ‘एजुकेट गर्ल्स’ संस्था द्वारा संचालित प्रगति कैंप सुमेरपुर का “विदाई एवं शुभकामना समारोह” डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। मंच का कुशल संचालन प्रगति प्रेरक शकुन कुमारी ने किया। इस अवसर पर भामाशाहों का सम्मान किया गया, जिसमें दस्तावेज फाइल हेतु शैतान कुमार और अल्पाहार के लिए करण महाराज का माला पहनाकर आभार जताया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेंद्र परिहार, अध्यापक राजाराम, पूर्व पार्षद गोविंद राम और समाजसेवी देशाराम मेघवाल का स्वागत किया गया। अतिथियों और संस्था के सदस्यों ने सभी छात्राओं को माला पहनाकर और जरूरी दस्तावेज फाइलें भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रगति कैंप की पूर्व छात्रा और सुमेरपुर तहसील की टॉपर अंजली कुमारी ने संस्था को धन्यवाद दिया और छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस कैंप ने उनके जीवन में व्यावहारिक बदलाव लाया है। उन्होंने छात्राओं से पूरी मेहनत के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया। वहीं, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर नारायण सरेल और हरचंद धवल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक बेटी की शिक्षा दो परिवारों को रोशन करती है वहीं पूर्व प्रेरक प्रकाश कुमार ने भी बालिका शिक्षा पर जोर दिया। प्रगति प्रेरक शकुन कुमारी ने जानकारी दी कि कैंप का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी ये सभी बालिकाएं आगामी 2 मई 2026 से शुरू होने वाली राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगी और संस्था द्वारा शिक्षार्थीयों को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर आकर्षक नकद पुरस्कार व 75% या अधिक अंक प्राप्त करने पर मुंबई हवाई यात्रा का अवसर भी प्रदान किया जाता हैं।। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments