आज दिनांक 27 फरवरी 2023 को दोपहर 2:00 बापू नगर वार्ड जोन क्रमांक 2 आंबेडकर उद्यान खुर्सीपार में महिला सशक्तिकरण संघ प्रदेश अध्यक्ष आयुष्मति प्रज्ञा बौद्ध के द्वारा 29 महिलाओं का प्रशस्ति पत्र एवं भारत रत्ना बोधिसत्व डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का छायाचित्र देखकर सम्मान किया गया। अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गा करके किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित मितानिनोके द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रदेश अध्यक्ष प्रज्ञा बौद्ध का नीली पगड़ी पहनाकर तथा भारतीय बौद्ध महासभा के ट्रस्टी यस आर कानडे् राष्ट्रीय संगठन सीएल माहेश्वरी एवं महामानव प्रभात सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान का बुद्ध विहार समिति सेक्टर 6 की अध्यक्ष वर्षा बागड़े उपाध्यक्ष जीवन सूर्यवंशी का पंचशील गमछा पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम में उपस्थित प्रज्ञा बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष
अध्यक्ष , मीना नारनवरे
प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रीतिमा गेडाम ने कविता चौकी कर, निर्मला खलखो, अर्चना साहू सरस्वती जांगड़े, ममता जांगड़े। का कश्मीरी गुलाब देकर स्वागत किया गया। महिला सशक्तिकरण संघ की अध्यक्ष प्रज्ञा बौद्ध ने अपने उद्बोधन में बताया सरकार
, की योजनाओं का लाभ आखरी स्तंभ तक आपके द्वारा ही पहुंचाया जाता है यह बहुत बड़ी बात है कि आप लोग तन मन धन लगाकर सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाते हैं और योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जाता है उनको स्वस्थ रखने में उनको कुपोषण से बचाने में गर्भवती माताओं को वहां तक पहुंचाने में आप लोगों का बहुत बड़ा हाथ होता है।

