Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौलीजिला जाटव समाज सुधार समिति की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को

जिला जाटव समाज सुधार समिति की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को

मूकनायक/ चरण सिंह डागुर

हिंडौन सिटी/ राजस्थान

जिला जाटव समाज सुधार समिति करौली, सवाई माधोपुर एवं दौसा के तत्वाधान में 15 अप्रैल 2026 को समाज सुधार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक की जानकारी
प्रवक्ता रिंकू खेड़ी हैवत ने बताया कि यह बैठक प्रातः 11:00 बजे जाटव छात्रावास, हिंडौन सिटी में आयोजित होगी, जिसमें तहसील स्तर के अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भाग लेंगे।
ज्ञापन सौंपा जाएगा
इसके अलावा, भुकरावली में रामवीर जाटव की निर्मम हत्या के विरोध में तथा न्याय की मांग को लेकर दोपहर 3:00 बजे उपखंड अधिकारी, हिंडौन सिटी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी।
अध्यक्ष का आग्रह
अध्यक्ष हट्टी राम ठेकेदार ने सभी समाजबंधुओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments