मूकनायक न्यूज/दिलीप कुमार/सिरोही/राजस्थान।
सिरोही: राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय, सिरोही के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवनियुक्त जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका स्वागत-अभिनंदन किया।स्काउट गाइड जिला मुख्यालय की ओर से जिला कलेक्टर को संगठन का स्कार्फ, मोमेंटो और सिरोही की प्रसिद्ध ‘डाल तलवार’ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी.ओ. स्काउट एम.आर. वर्मा ने कलेक्टर को जिले में स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा संचालित विभिन्न समाज सेवा और साहसिक गतिविधियों से अवगत कराया।स्वागत कार्यक्रम में सहायक निदेशक (शिक्षा विभाग) अजय माथुर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह राव, गणपत सिंह देवड़ा, स्काउटर तोला राम फाचरिया, दिलीप कश्यप, सेवानिवृत्त स्काउटर श्रीमती इंद्रा खत्री, आरती माली, नीलम कंवर, निधि रावल, बैना कुमारी, बिशना कुमारी, सविता कुमारी, सीमा कुमारी सहित अनेक रोवर-रेंजर उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्काउट गाइड की गतिविधियों की सराहना की।

