मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।
कैलादेवी करौली।आज दिनांक 13.4.26 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिन्तर , बरौली में पे बैक टू सोसायटी बाड़ी के द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों को स्कूली बैग तथा स्टेशनरी का वितरण किया गया
बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर चमक देखने को मिली इस मौके पर डॉ रामावतार वर्मा ने विद्यार्थियों को बाबा साहब के जीवन संघर्ष तथा उनका देश हित और शिक्षा हित में किए गए महान कार्यों को संक्षेप में बताकर सभी को शिक्षा के प्रति सक्रिय रहने के लिए कहा गया अध्यापक नरेंद्र सिंह ने राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाओं को बच्चों को तथा उनके अभिभावकों को बताकर रोजाना अपने बच्चों को विद्यालय में भेजने को कहा
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान रहीसुद्दीन खान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर शिक्षा के लाभ बताकर कार्यक्रम को समाप्त किया इस मौके पर दाताराम वरिष्ठ अध्या., मोहन सिंह ग्राम विकास अधिकारी, रविन्द्र कोमल, डॉ रामावतार वर्मा, नरेंद्र सिंह अध्या., महावीर पटवारी,रहीसुद्दीन खां, रविन्द्र, भूरी सिंह, भगवान सिंह, जगदीश, सालिगराम आदि गांव के नागरिक उपस्थित रहे

