Friday, April 17, 2026
Homeकरौलीब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई एवं अटल जन सेवा शिविर सम्पन्न जिला कलक्टर ने...

ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई एवं अटल जन सेवा शिविर सम्पन्न जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं

मूकनायक/नरेश जाटव/कैलादेवी/ करौली/राजस्थान।

करौली, 9 अप्रैल। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नवीन त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की अनुपालना में आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं उनके त्वरित निस्तारण के लिए द्वितीय गुरूवार को ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति सपोटरा के अटल जनसेवा केन्द्र पर जिला कलक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन में आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने संवेदनशीलता के साथ परिवादियों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही विभिन्न प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवादियों को राहत भी दिलाई।
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई के दौरान कहा कि राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 90 से 180 दिन के प्रकरण, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, संभाग कार्यालय, मानवाधिकार आयोग से प्राप्त प्रकरणों का अधिकारी समयसीमा मे निस्तारण करना सुनिश्चित करें, जिससे कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को राहत मिले। उन्होंने कहा कि लंबित चल रहे दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए समय पर रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें जिससे परिवादी की समस्या का समाधान हो सके।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे आमजन की परिवेदनाओं को संवेदनशीलता के साथ नियमित रूप से सुने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उनका त्वरित निस्तारण कर परिवादियों को राहत दिलाएँ। अधिकारीगण यह भी सुनिश्चित करें कि इस जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों की आगामी जनसुनवाई में पुनरावृति न हो। जनसुनवाई के दौरान श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग, रसद विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें पीएम किसान सम्मान निधि, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, रास्ता निर्माण, श्रमिक डायरी, बांध निर्माण में मुआवजा दिलवाने एवं राशन कार्ड से संबंधित परिवाद प्रमुख रहें। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सपोटरा पंकज बड़गुर्जर सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं परिवादी उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments