देश की सड़कों पर गर्म सूरज पिघल रहा था ।
वीरों का हुजूम , दलित हक को निकल रहा था ।।
वे आए थे चुपचाप , न कोई हथियार , न क्रोध ।
धूल उड़ रही , हवा वह रही , न ही कोई विरोध ।।
देश की धरती पट गई , शांति के नीले झंडों से ।
जय भीम का नारा गूंजा , देश के हर खंडों से ।।
गोली चली दना दन , भीम दीवाने सीने पर झेल रहे ।
एक के ऊपर एक पड़े , जय भीम का नारा बोल रहे ।।
वीरों का लहू बह रहा था , फिर भी आगे बढ़ रहे ।
अपने हक की खातिर , जंग दुश्मनों से लड़ रहे ।।
धरती रंगी खून से , फिर भी पीछे न हट रहे ।
संविधान की खातिर , अपना खून बहा रहे।।
वीरों के सीने चीर दिए , आखरी सलाम कर गए ।
जय जय भीम के साथ , वहीं जमीं पर सो गए ।।
हर बूँद लहू में लिखा है , जय जय भीम का नारा ।
वे शहीद नहीं अमर हैं , हो गए हर जन के तारा ।।
तुम्हारी आखिरी सांसों में , जो फरियाद थी ।
वो आज भी हर बहुजन के , कानों में गूंजती ।।
हम मर गए , पर समाज का सम्मान मत मरने देना ।
सदियों से सुलग रही आग , उसको जिंदा रखना ।।
तुम सोए नहीं हो शहीदो , जन जन के रक्त में जिंदे हो ।
हमारी हर साँसों में, हमारे हर संकल्प में तुम जिंदे हो ।।
जब भी अंधेरा घना हो , तुम ज्योति बन जाते हो ।
दलित गुलामी से आजादी का , तुम मार्ग दिखाते हो ।।
आठ वर्ष बीत गए , हर 2 अप्रैल को आँखें नम हो जाती हैं ।
गला रूंध जाता है , दिल के अंदर एक ज्वाला फट जाती है ।।
तुम्हारी कुर्बानी ने सिखा दिया, संगठन कितना ताकतवर होता है ।
हक की लड़ाई में पीछे हटना , मृत्यु से भी बदतर होता है ।।
हम संकल्प लेते हैं , तुम्हारी शहादत के सामने ।
कभी भी नहीं झुकेंगे , गंदे मनुवाद के सामने ।।
हम एक रहेंगे , संगठित रहेंगे , समाज के सम्मान को ।
जड़ से उखाड़ फेंकेंगे , बेरहम दुश्मन मनुवाद को ।।
जब – जब कोई बहुजन का , अपमान करेगा ।
तब-तब तुम्हारा बलिदान , हमें सख्त करेगा ।।
जो मनुवाद की बात करेगा , उसे उखाड़ फेंकेंगे ।
समाज विरोधी गद्दारों की , रोटी नहीं सिकने देंगे ।।
अधिकारों की रक्षा को , हम खून बहा देंगे ।
तुम्हारी शहादत को , बेकार नहीं जाने देंगे ।।
तुम अमर हो मेरे वीरों , तुम्हारी शहादत अमर रहे।
शत शत नमन तुम्हें वीरों , संघर्ष तुम्हारा याद रहे ।।
जग्रवाल , जब – जब बहुजन का अपमान होगा ।
तब तब समाज विरोधी दुश्मनों का विनाश होगा ।।
लेखक – सुमेध जग्रवाल – बीटेक , एम. ए. , L L B , PGD – SHE
जिला अध्यक्ष
भारतीय बौद्ध महासभा , करौली

