Sunday, July 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशउचित मूल्य के डिपू की मांग को लेकर एसडीएम से मिला गाँववासियों...

उचित मूल्य के डिपू की मांग को लेकर एसडीएम से मिला गाँववासियों का प्रतिनिधि मंडल

देश राज मस्ताना प्रभारी किन्नौर | ग्राम पंचायत शोली के अंतर्गत ग्राम खनोग, रडेणा, गड़ासू, कटार बड़ेर तथा लंबीधार के लगभग 150 उपभोक्ताओं की राशन वितरण संबंधी समस्या को लेकर आज दिनांक 31 मार्च 2026 को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल DSM रामपुर से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम महोदय को विस्तारपूर्वक अवगत कराया कि रडेणा में पूर्व में संचालित हो रहा राशन वितरण केंद्र दिसंबर 2025 के बाद बंद कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को 5 से 7 किलोमीटर दूर शोली जाकर राशन लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम रामपुर ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ध्यानपूर्वक सुना तथा तुरंत प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और रडेणा में राशन वितरण व्यवस्था को जल्द बहाल करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर के इस सकारात्मक एवं त्वरित निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि शीघ्र ही उनकी समस्या का स्थायी समाधान होगा।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments