Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप: भतीजे के चाकू के वार से...

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप: भतीजे के चाकू के वार से चाचा की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मूकनायक/रिपोर्टर इंद्रसेन गौतम बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद के थाना सोनहा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुर्थिया में पारिवारिक कलह के चलते एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहाँ मामूली कहासुनी के बाद एक भतीजे ने अपने ही चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुर्थिया में चाचा और भतीजे के बीच किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी।

देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर भतीजे ने धारदार चाकू से चाचा पर वार कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल चाचा को तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन घाव घातक होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी (CO) रुधौली ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

इस संबंध में उन्होंने आधिकारिक बाइट देते हुए बताया:

ग्राम कुर्थिया में चाचा-भतीजा के बीच आपसी वाद-विवाद के दौरान हुई मारपीट में चाकू लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

सूचना मिलते ही थाना सोनहा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।”

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की तह तक जाने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments