Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअमरौली शुमाली टोला रामनगर में आपसी विवाद से दो पक्षों के बीच...

अमरौली शुमाली टोला रामनगर में आपसी विवाद से दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तीन लोग गंभीर घायल

मूकनायक/रिपोर्टर,राजेश कुमार/बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद बस्ती के थाना क्षेत्र सोनहा अंतर्गत अमरौली सुमाली टोला रामनगर में आपसी विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरौली शुमाली से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरौली सुमाली टोला रामनगर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, जिसमें लाठी-डंडे और हाथापाई के कारण कई लोगों को चोटें आईं।
घटना में एक पक्ष से कमलेश पुत्र चंद्रभान और उनकी पत्नी पूर्णिमा घायल हो गए। मारपीट के दौरान कमलेश के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। वहीं उनकी पत्नी पूर्णिमा के सिर में भी गंभीर चोट आई है और उन्हें अंदरूनी चोटें भी बताई जा रही हैं।

दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र पुत्र बाबूलाल भी इस घटना में घायल हुए हैं। उन्हें भी मारपीट के दौरान अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रथम पक्ष की ओर से डायल 112 और 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया गया। सूचना पर 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मदद से घायल कमलेश और पूर्णिमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरौली सुमाली पहुंचाया गया, जबकि हरिश्चंद्र को उनके परिजन मोटरसाइकिल से अस्पताल लेकर पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. अशफाक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद दूसरे पक्ष के हरिश्चंद्र की ओर से भी डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना सोनहा को निर्देशित किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments