Thursday, June 11, 2026
Homeराजस्थानबेमाली में शराब दुकान पर ओवररेटिंग का खेल, टीम की पड़ताल में...

बेमाली में शराब दुकान पर ओवररेटिंग का खेल, टीम की पड़ताल में खुली पोल

मूकनायक/गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा/राजस्थान

भीलवाड़ा। जिले की करेड़ा तहसील के ग्राम बेमाली स्थित चांदरास रोड पर एक शराब की दुकान पर प्रिंट रेट (MRP) से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, जब हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब की कीमत पूछी तो दुकानदार ने ₹200 बताई, जबकि बोतल पर अंकित एमआरपी ₹180 थी। इस पर जब टीम ने आपत्ति जताई और ब्रांच मालिक से फोन पर बात की, तो उसने कहा कि “दूसरों के लिए ₹200 है, अगर आप लेना चाहें तो आपको ₹180 में दे देंगे।”
इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि दुकान पर मनमानी दरों से वसूली की जा रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए हमारी टीम ने भीलवाड़ा आबकारी विभाग के डीईओ को सूचना दी। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद विभाग इस तरह की ओवररेटिंग पर कितना सख्त कदम उठाता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments