मूकनायक ओमप्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी
हिंडौन सिटी/ राजस्थान
केंद्रीय परिवर्तित योजना एफएमडीसीपी के 7 वे चरण के अंतर्गत 16 मार्च से दुधारू पशुओं को खुरपाका मुंहपका रोग से बचाव के टीके लगाए गए। यह अभियान पूरे राजस्थान में एक साथ शुरू हुआ पशुधन निरीक्षक राधेश्याम देवत प्रभारी पशु चिकित्सा उप केंद्र अलीपुरा ने बताया कि यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग के निदेशक महोदय एवं संयुक्त निदेशक महोदय पशुपालन विभाग करौली के निर्देशानुसार चलेगा इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक दिन पूर्व आदरणीय संयुक्त निदेशक महोदय पशुपालन विभाग करौली डॉ गंगा सहाय मीणा द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए और बताया कि यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग के घर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर भारत पशुधन अप पर अपडेट कर इंद्राज करें साथ ही पशुपालकों से अपील की कि जब भी पशुपालन विभाग का कर्मचारी घर पहुंचे तो टीकाकरण करने में सहयोग करें।

