Thursday, February 26, 2026
Homeदेशराजस्थान में दलित मासूम छात्र की हत्या को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी...

राजस्थान में दलित मासूम छात्र की हत्या को लेकर वंचित बहुजन आघाड़ी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

*प्रदेश उपाध्यक्ष डी सी मौर्य के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन*

भिंड । वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर के निर्देशन में एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डी सी मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को भिण्ड डिप्टी कलेक्टर पराग जैन को ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान के जालौर में स्कूल टीचर द्वारा मासूम की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसी को लेकर डिप्टी कलेक्टर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्थान के जालौर जिले के एक प्राइवेट स्कूल में मटका से पानी पी लेने के कारण कक्षा तीसरे के नौ वर्षीय मासूम दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की स्कूल हैडमास्टर छैल सिंह द्वारा निर्ममता-पूर्वक पिटाई की गई थी, जिससे 22 दिन बाद मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी प्रकार देश भर में लगातार दलितों पर अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। ये अत्यंत अमानवीय तथा देश को शर्मशार करने वाली घटनाएं हैं।
ज्ञापन में इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा करने एवं दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने और दो सदस्यों को सरकारी नौकरी देने तथा मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। इस दौरान वंचित बहुजन आघाड़ी के जिला अध्यक्ष अमरचंद गोयल, जिला उपाध्यक्ष ममता गोयल, अभिषेक चौधरी, बुद्धप्रकाश बौद्ध, शिवम पावन इंदुर्खी, आशीष तावरे, उपेन्द्र सिंह, अभिषेक गोयल, प्रियंका गोयल, ब्रजेश गोयल, गिरजेश कुमार, शिवम गोयल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments