Thursday, June 11, 2026
Homeग्वालियरग्वालियर-भिंड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान को मिला भिक्कू संघ का समर्थन

ग्वालियर-भिंड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान को मिला भिक्कू संघ का समर्थन

बंटी गर्ग
मूकनायक /बंटी गर्ग ग्वालियर
संभाग प्रभारी
भिंड/ मध्य प्रदेश

ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन में परिवर्तित करने की मांग को लेकर चल रहे जनअभियान को अब व्यापक सामाजिक समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में बौद्ध धर्मगुरु पूज्य शीलानंद महाथेरो ने इस अभियान का खुलकर समर्थन करते हुए इसे “मानव जीवन बचाने का पवित्र प्रयास” बताया।
उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क चौड़ीकरण का मुद्दा नहीं, बल्कि हजारों जिंदगियों की सुरक्षा का प्रश्न है। “दया, करुणा, क्षमा और प्राणी मात्र से प्रेम की भावना ही सच्चा धर्म है, लेकिन दुर्भाग्य से सरकारें इस मानवीय दृष्टिकोण से पीछे हटती दिख रही हैं। हमने अपने हजारों बच्चों को इस सड़क पर हादसों में खोया है। अब और बलिदान स्वीकार नहीं,” महाथेरो ने भावुक शब्दों में कहा।
पूज्य महाराज जी ने स्पष्ट किया कि संत समाज, भूतपूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं आम जनता द्वारा चलाए जा रहे इस जनआंदोलन को उनका पूर्ण समर्थन रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि वे अपने हजारों अनुयायियों के साथ इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करेंगे।
उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ग्वालियर-भिंड हाईवे को सिक्स लेन में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए और इसे मानव जीवन की रक्षा से जुड़े गंभीर विषय के रूप में देखा जाए।
जनता का मानना है कि यदि समय रहते इस मार्ग का चौड़ीकरण नहीं किया गया तो दुर्घटनाओं का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा। ऐसे में संत समाज के समर्थन से यह आंदोलन और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments