Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़समझो भाजपा की चालों को वोट ना देना अडानी के दलालों को.........क्रांति...

समझो भाजपा की चालों को वोट ना देना अडानी के दलालों को………क्रांति कुमार साव

=========================सामाजिक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय तेली ओ बी सी समाज के राष्ट्रीय संयोजक क्रांति कुमार साव ने छत्तीसगढ़ में होने वाले 2023 के चुनाव की आहट को देखकर अपने बयान मे कहा है
बीजेपी के बिलासपुर के सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया।हाल ही में हमने दिल्ली जंतर मंतर पर राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के समर्थन में राष्ट्रीय समाज पक्ष के नेतृत्व में अन्य पिछड़े वर्गो की वास्तविक अविलंब गिनती कर उनकी संख्या के अनुसार राजनीति और नौकरियों में आरक्षण की मांगो को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था इसके साथ ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती द्वारा 6 सितंबर को बिलासपुर में बड़े आंदोलन की घोषणा ही किए थे कि भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर के सांसद अरुण कुमार साव को छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया।भाजपा और उनके प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को पहले छत्तीसगढ़ की जनता को जवाब देना होगा कि उन्होंने अपने कि तेली जैसी जात और ओ बी सी जाती का बताकर पिछले 7 वर्षों की सत्ता में काबिज होकर इनकी गिनती तक नहीं करवाए तो बाकी उनके अधिकारों की बात करना ही बेमानी होगा।इसलिए हम तेली समाज सहित सभी 52% ओ बी सी के लोगों के लिए नारा दे रहे हैं कि “समझो भाजपा की चालों को ..वोट ना देना अडानी के दलालों को”..इस नारे की गंभीरता को आज अन्य पिछड़े वर्ग ही नहीं तो पूरे छत्तीसगढ़ और भारत देश के लोगों को समझना होगा कि “जो देगा जरूरत मंद बेरोजगारों को न्यूनतम 25000/ रू और योग्यता के आधार पर 250000/रू प्रति माह का सरकारी रोजगार उसकी ही बनाएंगे सरकार।इसलिए अब की बार राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा की सरकार के नारे को ही सबको मिलकर सफल बनना होगा।भारत देश की जनता अब भाजपा के जातिवाद और पूंजीवाद की साजिश को अच्छी तरह समझने लगे हैं थोड़ा सा जल्दी अब 95% देश की जनता और गैर भाजपा के नेताओं को समझाने की जरूरत है कि यदि वो अपने घमंड में रहकर अपने लोगों की अनदेखी करेंगे तो समाज अब उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।भारत में तेजी से बढ़ रही आम जनता के ऊपर महगांई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार , अन्याय और महिलाओं पर दुराचार ये भाजपा के हिन्दू एजेंडा के तहत सुनियोजित साजिश का हिस्सा ही है।वक्त आ चुका है कि छत्तीसगढ़ के 2023 के चुनाव से ही भाजपा को उसकी हिंदुत्व की जड़ सहित उखाड़कर समाप्त करने में सब राष्ट्रीय सयुक्त मोर्चा और मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के साथ सहयोग और समर्थन करें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments