मूकनायक/मुंबई
मूकनायक के राष्ट्रीय महासचिव सूचित जैसवार के लगातार बहुजन विरोधी गतिविधियों की वजह से उन्हें मूकनायक संगठन से पूरी तरह से बर्खास्त किया गया है। संगठन से उनकी सदस्यता भी निरस्त किया गया है भविष्य में मूकनायक संगठन या इस मूवमेंट से उनका कोई लेना देना नही होगा।
परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब का मिशन और मान्यवर साहब कांशीराम के मूवमेंट और बहुजन समाज मे जन्मे तमाम संत गुरू और बहुजन महापुरुषों के मूवमेंट को उनकी विचारधारा को दरकिनार करते हुए सूचित जैसवार जी लगातार खुलेआम भाजपा और RSS की नीतियों व गतिविधियों में लिप्त पाए गए है। सूचित जैसवार लगातार भाजपा का प्रचार प्रसार करने लिप्त है और मौजूदा उनकी विचारधारा व गतिविधि भाजपा RSS के नीतियों के अनुसार हो चुकी है। जो हमारे बहुजन मूवमेंट के लिए धोकादायक है।
ऐसे तमाम कारणों से सूचित जैसवार को मूकनायक संगठन से तत्काल बर्खास्त किया गया है और संगठन में उनकी सदस्य भी रद्द की गई है।

