*किसानों के खाते में नहीं आ रही राशि*
*दर्जनों किसानों ने पटवारी पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप*
✍️ *बुद्धप्रकाश बौद्ध* *मूकनायक जिला ब्यूरो चीफ भिण्ड*
*दबोह* । ग्राम रायपुरा न. 2 के लगभग दो दर्जन किसानों ने हल्का पटवारी रमाशंकर राठौर पर रिश्वत लेकर किसान सम्मान निधि के पैसे खाते में न आने की बात कही है। गांव के किसानों ने बताया कि पटवारी की अनियमितता और लापरवाही के चलते अधिकतर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत कई किसानों को इसका लाभ मिल रहा है, किन्तु अभी गांव में सैकड़ों किसान ऐसे हैं, जिनको इस योजना के तहत लाभ से वंचित होना पड़ा। किसानों के खाते में अभी तक एक भी किश्त नहीं डाली गई है।
ग्रामीणों ने पटवारी, आरआई और अन्य उच्च राजस्व अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
गाँव के किसानों का कहना है कि पटवारी रमाशंकर राठौर काम के एवज में रुपयों की मांग करता है। जब पैसे नहीं देते हैं। तो काम नहीं किया जाता है।
कई ग्रामीणों ने तो ये भी बताया कि पटवारी ने खर्च के नाम पर 500 रुपए लेकर आज तक काम नहीं किया है।
पटवारी ने कई किसानों की सॉफ्टवेयर में इंट्री नहीं की है। जिससे लोगों को योजना का लाभ नहीं पा रहा है।
गांव के काश्तकार करनसिंह कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा, रामसिंह कुशवाहा, रामप्रकाश जाटव, धंजू कुशवाहा, जगराम सिंह जाटव, मेहरबान सिंह जाटव, ओमप्रकाश जाटव, श्रीमती कुसमा जाटव सहित दर्जनों किसानों ने पटवारी पर पैसे लेकर काम न कराने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों द्वारा पटवारी पर रिश्वत लेकर काम न कराने के संबंध में जो आरोप लगाया है, उसका वीडियो मूकनायक के ब्यूरो चीफ बुद्धप्रकाश बौद्ध के पास सुरक्षित है।
इनका कहना है –
*चुनाव से फ्री होने के बाद करूँगा काम*
ग्राम रायपुरा के कई किसानों के खाते में अभी भी किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची है। इसको लेकर किसानों के जमीन की सॉफ्टवेयर में इंट्री नहीं की गई है, इसलिए खाते में एक भी किश्त नहीं आई है। अभी मैं चुनाव में व्यस्त हूँ। यहाँ से फ्री होकर खाते में पैसे डलवाने की कार्यवाही करूँगा।

