मूकनायक न्यूज/बाॅसवाडा।
बाँसवाडा: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माजिया SMC. SDMC एवं ग्रामीण अभिभावकों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय मरम्मत कार्य एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन पर चर्चा की गई ।साथ ही इस बैठक के दौरान विद्यालय में कार्यरत अध्यापक श्री नानुलाल यादव द्वारा कक्षा 1 से 5 तक अध्यनरत कुल 52 छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री प्रकाश चंद्र चरपोटा ने की । मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के सभा अध्यक्ष श्री डायालाल यादव रहे । विशिष्ट अतिथि श्री इंद्रजीत सिंह चरपोटा धीरमदास चरपोटा प्रभु लाल कटारा लालू भाई हुरजीभाई रमेश चंद्र चरपोटा भुरजी भाई रहे । विद्यालय स्टाफ के साथी जय श्री आचार्य अशोक पाटीदार सुशील चरपोटा उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक कार्यकारी अध्यक्ष विमल चरपोटा ने किया ।एवं आभार संस्था प्रधान हरिशंकर परमार ने किया ।साथ ही कार्यक्रम में इंद्रजीत सिंह चरपोटा द्वारा कक्षा 6 एवं धरमदास चरपोटा द्वारा कक्षा 8 के छात्रों को स्वेटर वितरण की घोषणा की गई ।एवं इस कार्यक्रम हेतु डायालाल यादव ने कक्षा सातवीं के छात्रों हेतु ₹1000 नगद राशी प्रदान कि ज्ञात रहे शिक्षक संघ सियाराम से डायालाल यादव हमेशा छात्रों के लिए एवं समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं एवं सहायता करते रहते है ।

