Thursday, February 26, 2026
Homeदेशमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन

भुआ बिछिया में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पंचायत बिछिया के प्रांगण में धरना का प्रदर्शन किया गया I
विधायक श्री नारायण पट्टा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल ,रसोई गैस से लगाकर रोजमर्रा की जरूरतों के चीजों के भाव में भारी वृद्धि से आम जनता परेशान हैं दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है लोग महंगाई से त्रस्त हैं महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है l जिसके कारण आमजन परेशान हैं आज हमारे समक्ष अनेकों समस्याएं हैं जिनमें से एक बढ़ती महंगाई भी है बढ़ती महंगाई की समस्या प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करती है जिसके कारण गरीब एवं निम्न मध्य वर्ग के लोगों को आवश्यक चीजों में भी कटौती करनी पड़ती है l दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से ग्रस्त व्यक्ति को मजबूर होकर अपनी जरूरतों से समझौता करना पड़ता है एक आम व्यक्ति को अपने प्रतिदिन के जीवन में उपयोग होने वाली चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता है l और ऊपर से बढ़ती महंगाई ऊपर से और परेशान कर देती है l
जिला अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि देश में रोजाना महंगाई की मार हर व्यक्ति पर पड़ रही है l खाद्य वस्तुएं रसोई गैस बिजली सहित रोज काम आने वाली जरूरत की चीजें के भाव बढ़ाए जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी ने लोगों से बढ़ती कीमतों के विरोध में शामिल होने का आग्रह किया।

मूकनायक समाचार के लिए मंडला जिला ब्यूरो अजय जाटव की रिपोर्ट

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments