माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा शुक्रवार को कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।इसमें लालबर्रा क्षेत्र से कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में बालिकाओं का दबदबा रहा है। जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबर्रा की छात्रा सलोनी पिता उमाशंकर पंचेश्वर मिरेगांव निवासी ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।सलोनी ने *मुकनायक* से बातचीत के दौरान बताया कि परीक्षा की तैयारी उसने करने छह से सात घंटे की थी। वह गणित विषय लेकर पढ़ाई करेंगी।कोरोना काल में आफलाइन पढ़ाई घर से की थी।उसका सपना आइएस बनने का है।गणित विषय में 100 में से 99 व विज्ञान में 100 में से 94 अंक यानी सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है। उमाशंकर पंचेश्वर ने बताया कि उसकी पुत्री सलोनी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह उनके लिए गौरव की बात है।पुत्री आगे जो पढ़ाई करना चाहेगी करवाने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने बताया कि वह खेती किसानी कर अपने बच्चों को पढ़ाई करवा रहे है।
*इंजीनियर बनना चाहती है परिधि*
वैदिक कान्वेंट हायर सेकंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा परिधि पिता अर्जुन शरणागत ने दसवीं के परीक्षा में 500 में से 480 अंक प्राप्त कर सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त कर अपने माता पिता सहित स्कूल का नाम रोशन किया है।ग्राम पांडेवाड़ा की रहने वाली परिधि शरणागत ने बताया कि परीक्षा की तैयारी करने रोज आठ से नौ घंटे तैयारी की थी।कोरोना काल होने से अधिकतर स्कूल बंद रहा। ऐसे में घर में ही आफलाइन पढ़ाई करनी पड़ी थी।अब वह 11वीं कक्षा में गणित विषय लेकर पढ़ाई करेंगी।उसका सपना इंजीनियर बनने का है।परिधि ने कहा कि उसके पिता डाक्टर व माता गृहणी है।
*सिविल सिर्विस में जाने का निष्का का सपना*
ग्राम डोरली की रहने वाली छात्रा निष्का पिता हरिचंद हटवार ने कक्षा दसवीं में 500 में से 480 अंक प्रापत किया है।निष्का वैदिक कान्वेंट हायर सेकंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा है।दसवीं के परीक्षा परिमणा में उसने सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है।निष्का ने बताया कि कक्षा में 11वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई करेंगी।उसका सपना सिविल सिर्विस में जाने का है।उन्होंने बताया कि हरिचंद हटवार किसान है और माता गृहणी है।इसके बाद भी उसके पिता परिवार में तीनों भाई बहनों को अच्छी शिक्षा दिलवा रहे है।
*इनका कहना*
हमारे स्कूल पिछले दो साल तक राज्य की टापटेन की सूची में छात्र आए है, लेकिन इस साल कोरोना की वजह से पिछड़ गए।आगामी सत्र में स्कूल में बेहतर अध्यापन करवाकर राज्य की सूची में छात्रों को लाने का प्रयास रहेगा।
टीके तुरकर, प्राचार्य, वैदिक कान्वेंट हायर सेकंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल लालबर्रा।
*मुकनायक समाचार संभागीय ब्यूरो अंकित सरकार की रिपोर्ट*

