Thursday, February 26, 2026
Homeछिंदवाड़ाभारत बौद्धमय बनने की ओर अग्रसर

भारत बौद्धमय बनने की ओर अग्रसर

भारत बौद्धमय बनने की ओर अग्रसर
———————————————-
संविधान को बदलने की मंशा पूरी नहीं होगी
———————————————–
प्रकाशनाथ पाटणकर के भीम गीतों पर झूम उठे श्रोता
———————————————–
खैरी तायगाँव में उत्साह से मनाई अम्बेडकर जयंती
———————————————–
छिंदवाड़ा :
सौंसर के ग्राम खैरी तायगाँव में विश्व भूषण प.पु.डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की 131 वी जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह की शुरुआत पुज्य भन्तेजी भदंत शीलरक्षित महाथेरो एवं भिक्षु संघ द्वारा भगवान बुध्द एवं बाबासाहेब की प्रतिमाओं का पूजन, पुष्प माल्यार्पण एवं बुध्द वंदना के साथ हुई । समता सैनिक दल ने प्रतिमाओं को सलामी दी।
बाबासाहब की जयंती उत्सव में प्रमुख अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधि पाटील ने कहा कि, भारतीय संस्कृति बौद्धों की रही है, भारत बौद्धमय बनने की ओर अग्रसर है, बौधों को एकजुट होना आवश्यक है। बाबासाहब की विद्वता के सामने आज सारा विश्व नतमस्तक है। बाबासाहब ने संविधान में सभी वर्गों के हितों की रक्षा का प्रावधान किया है। यह विश्व का सर्वोत्तम संविधान है ।भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी मेम्बर कैप्टन प्रवीण निखाड़े ने कहा कि, जातिवादी साम्प्रदायिक ताकतों से सतर्क रहकर बाबासाहब द्वारा निर्मित संविधान पर पूरी तरह अमल करना और संविधान की रक्षा करना सबका दायित्व है । बाबासाहब के क्रांतिकारी विचारों व बुध्द धम्म के आदर्शों को जन जन तक पहुँचाने की आवश्यकता है ।
ऋषिनाथ नागदवने की अध्यक्षता में सम्पन्न जयंती समारोह में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धम्मरत्न सोमकुंवर, राष्ट्रीय महासचिव शंकरराव ढेंगरे, प्रदेश महासचिव चिंतामन पगारे,प्रदेश प्रवक्ता एड. रमेश लोखंडे, सदस्य एस. आर. शेंडे, विदर्भ अध्यक्ष भीमराव पुसे, अशोक कुमार पाटील भोपाल, बाबाराव चारे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटील, महासचिव अशोक डोंगरे,राजरतन बागड़े, नीलेश गजभिये, रमेश रंगारे, अनिरुद्ध दुफारे, एड. विनोद धनराज, भीमराव रागासे,शरद गजभिये, दिनेश गजभिये, दिलीप बागडे(खैरी),विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी ,युवा,उपासक उपसिकाएँ , समता सैनिक दल के सदस्य, महिलाएं तथा क्षेत्र के आसपास के गांवों के भीम सैनिक
तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर क्षेत्र के वयोरुद्ध सामाजिक कार्यकर्ताओं का सत्कार किया गया। समारोह के विशेष आकर्षण देश के जाने माने गायक प्रकाशनाथ पाटणकर के भीम गीतों ( कव्वाली ) पर प्रेक्षक देर रात तक झूमते रहें। संचालन आनंद सहारे व आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटील ने किया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments