Thursday, February 26, 2026
Homeदेश*आवारा पशुओं की सड़क पर मचाई जा रही धमाचौकड़ी मुख्य मार्ग NH30...

*आवारा पशुओं की सड़क पर मचाई जा रही धमाचौकड़ी मुख्य मार्ग NH30 बिछिया में*

भुआ नगर में ही नही क्षेत्र में भी आवारा पशुओं की सड़क पर मचाई जा रही धमाचौकड़ी लोगों की जान जोखिम में डाल रही है। पूरे क्षेत्र में आवारा पशु सड़क पर दिखाई दे रहे हैं जिससे लग रहा हैं कि आवारा पशुओं का आशियाना अब क्षेत्र की सड़के बन गई हैं।
आवारा पशुओं की सड़क पर बैठकर मचाई जा रही धमाचौकड़ी से बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ रहता है क्योंकि किसी भी समय मोटर साइकिल, पैदल चलने वाले राहगीर से उक्त पशुओं की टक्कर हो जाने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है या वे स्वयं भी घायल हो सकते हैं लेकिन आवारा पशु मालिकों के द्वारा अपने मवेशियों की देखरेख नही की जाती है साथ ही नपा द्वारा भी सड़क पर बैठे पशुओं को खदेडे हेतु कोई सार्थक प्रयास नही किया जा रहा है इसलिए सड़कों पर आवारा पशु नजर आ रहे है। परन्तु नगर पंचायत भुआ
बिछिया द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है
*मुकनायक समाचार के लिए मंडला से अजय जाटव की रिपोर्ट*

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments