Thursday, February 26, 2026
Homeदेशसंविधान काव्याभिवादन समारोह सम्पन्न संविधान पर आँच आने नहीं देंगे: - एस.आर.शेंडे...

संविधान काव्याभिवादन समारोह सम्पन्न संविधान पर आँच आने नहीं देंगे: – एस.आर.शेंडे सौसर

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर लाखों देश प्रेमियों की प्रेरणा भूमि भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ.बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल संविधान चौक नागपुर में भारत के ख्यातिलब्ध साहित्य सेवियों,आम्बेडकरी व धम्म मिशन के सजग प्रहरियों की गरिमामय उपस्थिति में शानदार ” संविधान काव्याभिवादन समारोह ” सम्पन्न हुआ ।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं आम्बेडकरी चिंतक ई.मो.नारनवरे ने की। मुख्य अतिथि अरुण गाडे,का.रा.वाल्देकर,शालिक जिल्हेकर,एस.आर.शेंडे,बबन चहांदे थे।प्रस्तावना प्रा.हृदय चक्रधर व संचालन वरिष्ठ कवि मनोहर गजभिये ने किया। इस अवसर पर सौसर मध्यप्रदेश के क्रांतिकारी कवि एस.आर.शेंडे ने ” क्राँति की मशाल बुझने नहीं देंगे,मजलूमों का हक छीनने नहीं देंगे,लगानी पड़े चाहे जान की बाजी,संविधान पर आँच आने नहीं देंगे ” सुनाकर खूब तालियां बटोरी। आयोजन समिति ने श्री शेंडे को साहित्य सेवा के लिये गुलदस्ता भेंट कर सत्कार किया । विभिन्न अंचलों से पधारे ,भीमराव गोटे,डॉ.मनीष वानखेड़े,प्रा.नाना शेंडे,सरिता सातारडे,अशोक कुमार धमगाये,चितरंजन चौरे,दिगम्बर चनकापुरे,चरणदास वैरागडे,दादाराव पाटील,रोशनी गणवीर,रजनी फुलझेले,सुदर्शन पनतोड़े ,संजय सायरे,रंगराज गोस्वामी ने एक से बढकर एक रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी साहित्यकारों ने संविधान व प्रजातंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।,

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments