मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश
बस्ती। जिले में यातायात माह 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को बड़े उत्साह और जागरूकता संदेशों के साथ किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनंदन ने फीता काटकर माहभर चलने वाले इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की बाइक रैली को रवाना किया रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जिसमें नागरिकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में भी सहयोग दे सकते हैं उन्होंने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाना और ओवरस्पीडिंग से बचना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी, कोतवाल बस्ती दिनेश चंद चौधरी, थाना पुरानी बस्ती प्रभारी महेश सिंह, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे सभी ने मिलकर यातायात माह के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया।
रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने पोस्टर, बैनर और स्लोगन के माध्यम से राहगीरों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया साथ ही स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि पूरे महीने जिले में यातायात जागरूकता कार्यक्रम स्कूल-कॉलेजों में सेमिनार, पोस्टर प्रतियोगिता और सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों में सुरक्षित यातायात की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सड़क पर संयम रखे और नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी लाई जा सकती है उन्होंने सभी को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया।
इस प्रकार बस्ती में यातायात माह 2025 की शुरुआत जागरूकता, जिम्मेदारी और सुरक्षा के संकल्प के साथ हुई पुलिस प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस माह के माध्यम से लोग सड़क सुरक्षा को लेकर और अधिक जागरूक होंगे और दुर्घटनामुक्त बस्ती के निर्माण में योगदान देंगे।

