मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
आप किताबों से सीखा हुआ भूल जाएंगे लेकिन जीवन की किताब से जो सीख मिलती है, वो आपके जीवन की छाया बनकर हमेशा आपके साथ चलती है । जीवन की किताब का हर पन्ना आपके मन पर एक याद बनकर हमेशा के लिए आपके अंदर कहीं छुप जाता है । ये घटनाएं अच्छी और बुरी दोनों ही तरह की हो सकती है और इनका प्रभाव आपके आज पर आपको साफ दिखाई देगा। यदि कोई किताबों से ज्ञान और जिंदगी से अनुभव ले तो वह बुद्धिमान बनता है क्योंकि दोनों का संतुलन ही इंसान को आगे बढ़ाता है।
यह सच है कि हम किताबों से सीखी बातें अक्सर भूल जाते हैं, लेकिन जिंदगी हमें ऐसे सबक सिखाती है, जो हमें हमेशा याद रहते हैं। जिंदगी के सबक हमें व्यावहारिक ज्ञान, सहनशीलता और परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता प्रदान करते हैं। जिंदगी की सीखें हमें ठोकरों और अनुभवों से मिलती हैं, जो हमें मजबूत बनाती हैं, वहीं चुनौतियों का सामना करना भी जिंदगी हमें सिखाती है कि हार ना मानकर हम मुश्किलों का सामना कैसे करें ?
बिरदी चंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

