मूलचन्द मेंधोनिया पत्रकार भोपाल
भोपाल : 3 जुलाई 2025 समय सुबह 11 बजे से दलित पिछड़ा समाज संगठन के तत्वावधान में मनु विधान हटाओ, संविधान बचाओ, देश बनाओ अभियान के तहत भोपाल जिले का युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि -माननीय दामोदर सिंह यादव, संस्थापक दलित पिछड़ा समाज संगठन, दलित पिछड़ों एवं किसानों के नेता होगें । दलित पिछड़ा समाज संगठन के प्रदेश महासचिव सम्राट कमल सिंह कुशवाहा ने बताया है कि आज पूरे प्रदेश के जातिवाद इतना व्याप्त होकर अन्याय, अत्याचार का विकराल रुप धारणा कर चुका है कि दलित और पिछड़ों का जीना दुशवार हो गया है। प्रदेश के हर कोने में हत्या, बलत्कार जैसी अमानवीय घटनाएं रोज घटित हो रही है। दलित पिछड़ा वर्ग में बहुत नाराजगी है। किसी को भी मारा पीटा जा रहा है। तथा जाति पांति के आधार पर छुआछूत जैसे मानसिकता चरम सीमा पर फैल रही है। आज के युग में सभी धर्मों, जाति व समुदाय को बिना भेदभाव किये संवैधानिक आधार पर जीने का हक लेकिन प्रदेश बढ़ रहे अपराध और अत्याचार की घटनाओं को लेकर युवा संवाद करने जा रहे है|
कार्यक्रम स्थान _ दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय नूतन कॉलेज के पीछे 6 नंबर स्टॉप भोपाल में आयोजित है। आयोजन गैर राजनैतिक होने जा रहा है। जिसमें सभी मानवतावादी युवा/युवतियों को आमंत्रित किया गया है।

