Thursday, February 26, 2026
Homeदेशनकली नोट निर्माण करने वाले लोगों का हुआ पर्दाफाश पुलिस को...

नकली नोट निर्माण करने वाले लोगों का हुआ पर्दाफाश पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मूकनायक, मध्य प्रदेश ,देवासविक्रम सिंह बामनिया

नकली नोट निर्माण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,15.41 लाख की नकली करंसी जप्त,05 आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरणों से बना रहे थे नकली नोट,विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर थाना बैंक नोट प्रेस की प्रभावी कार्यवाही,मुख्य आरोपी ने जेल में रची थी साजिशनकली नोट निर्माण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश,15.41 लाख की नकली करंसी जप्त,05 आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरणों से बना रहे थे नकली नोट,विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर थाना बैंक नोट प्रेस की प्रभावी कार्यवाही,मुख्य आरोपी ने जेल में रची थीदेवास। – जिला देवास पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं समाज में कानून का भय स्थापित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । नकली नोटों के निर्माण एवं अवैध संचालन में लिप्त अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग ₹16,00,000/- से अधिक मूल्य के नकली नोट,उन्हें तैयार करने की सामग्री एवं उपकरण जब्त कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 01/06/2025 को थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी सचिन नागर एवं शुभम वर्मा द्वारा नकली नोट लेकर जा रहे है । जिस पर से उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी के नेतृत्व में 02 विशेष टीमों का गठन किया गया । उक्त टीमों ने आरोपी सचिन नागर एवं शुभम वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,96,200/- के नकली नोट एवं एक काली रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की जाकर आरोपियो के विरूद्ध थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 556/2025 धारा 178,179,180, 61(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । उक्त आरोपियो से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी राजकुमार मालवीय ग्राम दूधलाई सोनकच्छ, द्वारा अपने निवास पर नकली नोटों का निर्माण किया जा रहा है । तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों के द्वारा आरोपी राजकुमार के घर पर दबिश दी गई, जहाँ से आरोपी राजकुमार मालवीय एवं सुनील पाटिल को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से ₹13,25,000/ 500 की नकली नोटों की गड्डियाँ तथा नोट निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गई । बाद अनुसंधान में आरोपी शक्ति सिंह चावड़ा को भी गिरफ़्तार किया गया । *जप्‍तशुदा सामग्री :*- ₹15,41,200/- के नकली नोट,लैपटॉप,प्रिंटर,स्केनिंग पेटी,100-200-500 के अर्द्ध छपे प्रिंट पेपर एवं 02 मोटर साइकिल जप्त ।*गिरफ्तार आरोपियों के नाम :*-1.सुनील पाटिल पिता बाबूराव पाटिल उम्र 38 वर्ष निवासी खकनार जिला बुरहानपुर ।2.राजकुमार मालवीय पिता सिद्धनाथ उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खेडाखजुरिया सोनकच्छ ।3.सचिन नागर पिता तेज सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम दुधलाई सोनकच्छ ।4.शुभम वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आगरोद देवास ।5.शक्ति सिंह चावड़ा पिता दिग्विजय सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आगरोद देवास *सराहनीय कार्य :*-उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी,उनि तरूण कुमार बोडके,उनि गौरीशंकर यादव,उनि राहुल परमार,सउनि हितेन्द्र चंद्रवंशी,सउनि मनोज पटेल,सउनि ईश्वर सिंह मंडलोई,सउनि राजेश भारद्वाज पु.अ.कार्यलय,प्रआर रवि पटेल, आर राहुल शर्मा,सैनिक भगवान सिंह तथा सायबर सेल टीम प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments