Thursday, February 26, 2026
Homeदेशसतना जिले के उचेहरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पिथौराबाद के आधा सैकड़ा...

सतना जिले के उचेहरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पिथौराबाद के आधा सैकड़ा ग्रामीण परेशान

मूक नायक जिला ब्यूरो सतना बद्री विशाल प्रजापति की रिपोर्ट

अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा है । ग्रामीणों ने बताया कि पिथौराबाद ग्राम पंचायत में पिपरहाई हार है जहां अतरवेदिया और पिथौराबाद गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के खेत है और यहां अंग्रेजों के जमाने में ही मुख्य सड़क से लगी शासकीय जमीन से खेतों में पहुंचने कच्ची सड़क बनाई गई थी।लेकिन वर्तमान में कुछ दबंगों द्वारा इसे बंद कर कब्जा कर लिया गया है। जिससे किसानों को अपने खेत तक पहुँच पाना मुश्किल हो गया है वहां तक न तो कोई ट्रैक्टर जा सकता है और न ही मोटर साइकिल यह एक गंभीर समस्या है जिससे किसान अपनी खेती और फसल की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीण के अनुसार इस संबंध में सतना कलेक्टर सतीश एस कुमार के क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भी ज्ञापन सौंपा था। वहीं उचेहरा एसडीएम व तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंप शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments