Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के छात्र श्रवण कालबेलिया का कक्षा 12...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के छात्र श्रवण कालबेलिया का कक्षा 12 कला वर्ग में 92.20 प्रतिशत अंक लाने पर किया सम्मान

मूकनायक/ राजस्थान/ जिला/भीलवाड़ा/ रायपुर

संवाददाता – किशन खटीक/

रायपुर 26 मई, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल के होनहार छात्र श्रवण कालबेलिया ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की उच्च माध्यमिक परीक्षा कला वर्ग में 92.20% अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र, सेवानिवृत शिक्षक फतेहलाल टॉक आदि ने भगवा दुपट्टा पहना कर सम्मान किया व उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की। होनहार छात्र कालबेलिया ने कहा कि आगे और मेहनत कर जिले का नाम रोशन करुंगा। प्रधानाचार्य हेमाराम, प्रभारी सत्यनारायण गुर्जर, प्राध्यापक जसवंत सिंह चौधरी, कुलदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह शेखावत जगदीश चंद्र जाट, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राकेश खटीक सहित विद्यालय परिवार ने होनहार छात्र के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं प्रकट की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments