Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़संघी ,मनुवादी, फासीवाद का बढ़ता खतरा और हमारी भूमिका विषय पर रायपुर...

संघी ,मनुवादी, फासीवाद का बढ़ता खतरा और हमारी भूमिका विषय पर रायपुर में जन कन्वेंस का सफल आयोजन, “कन्वेंस में गुंजा हमें नफरत और विभाजन नहीं, सबके लिए रोजी-रोटी आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य चाहिए”


मूकनायक/ अजय अनंत

रायपुर छत्तीसगढ़

जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा ” संघी मनुवादी फासीवाद का बढ़ता खतरा और हमारी भूमिका” विषय पर रायपुर छत्तीसगढ़ में 21 मई को एक जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक कॉमरेड प्रसाद राव ने की।भाकपा (माले) रेड स्टार के महासचिव कॉमरेड पी जे जेम्स ने अपने आलेख के आधार पर बीज वक्तव्य प्रस्तुत किया।विशिष्ट वक्ताओं में कॉमरेड लखन सुबोध ( अध्यक्ष गुरु घासीदास सेवादार संघ एवं अध्यक्ष जाति उन्मूलन आंदोलन छत्तीसगढ़),राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा भारत के महासचिव एडवोकेट शाकिर कुरैशी ,पीयूसीएल छत्तीसगढ़ के महासचिव और रेला सांस्कृतिक मंच के संयोजक कॉमरेड कलादास डहरिया,बुद्धिस्ट प्रचारक विंग छत्तीसगढ़ की संस्थापक सविता बौद्ध,पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कॉमरेड जनक लाल ठाकुर,वरिष्ठ वामपंथी भाकपा राज्य समिति सदस्य कॉमरेड ओमप्रकाश सिंह,प्रगतिशील आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ एवं AIRWO छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष हेमा भारती,जाति उन्मूलन आंदोलन के केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉमरेड शंकर,बस्ती सुरक्षा मंच ओडिशा की संयोजक कॉमरेड प्रमिला,भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के छत्तीसगढ़ संयोजक तेजराम विद्रोही ने अपनी बात रखी।स्वागत वक्तव्य भाकपा (माले) रेड स्टार के राज्य सचिव कॉमरेड सौरा ने दिया।संचालन और आभार जन संघर्ष मोर्चा के तुहिन ने किया।इसके अलावा पीयूसीएल छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जशपुर के जूनस तिर्की,महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन से जुड़े अलका बौद्ध व जयश्री बौद्ध,बिलासपुर के क्रिश्चियन कम्युनिटी के नेता एडवोकेट अनिश्चरण और आदिवासी भारत महासभा की केंद्रीय कमिटी सदस्य कॉमरेड उर्मिला ने भी अपनी बात रखी। इप्टा ग्रामीण से जुड़े प्रसिद्ध जन गायक निसार अली,मजदूर कार्यकर्ता समिति के कलादास,AIRSO के अध्यक्ष कॉमरेड अक्षय,कॉमरेड बंडू और कॉमरेड शंकर ने क्रांतिकारी जन गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर ” आर एस एस फासीवाद को समझें,इसका प्रतिरोध करें और इस पर जीत हासिल करें”(On Understanding, Resisting and Overcoming RSS Fascism) भाकपा माले रेड स्टार प्रकाशन की किताब और रेड स्टार पत्रिका का विमोचन भी किया गया।कन्वेंशन ने सर्वसम्मति से युद्ध उन्माद के खिलाफ शांति के पक्ष में,बस्तर में युद्ध विराम के पक्ष में, आदिवासियों के दमन और जल जंगल जमीन की कॉरपोरेट लूट के खिलाफ ,वक्फ संशोधन कानून और इस्लामोफोबिया की आड में देश में मुसलमानों को निशाना बनाने के खिलाफ,फिलिस्तीन की जनता का जायोनी आतंकवादी इजरायल के द्वारा जनसंहार के खिलाफ और छत्तीसगढ़ में संघी मनुवादी फासीवादी ताकतों के नफ़रत और विभाजन की संस्कृति के बढ़ते खतरे के खिलाफ जनता के एकजुट संघर्ष के पक्ष में पांच प्रस्ताव पारित किए गए।कन्वेंशन के अंत में सभी उपस्थित साथियों के द्वारा, महान शायर फैज अहमद फैज के गीत गाने पर गायकों पर नागपुर में हुए हालिया FIR दर्ज़ करने की घटना के खिलाफ , फैज़ की मशहूर नज़्म “हम देखेंगे” को गाया गया । और मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री द्वारा लाल सलाम नारे को गैरकानूनी करार देकर कार्यवाही करने के बयान के खिलाफ सभी ने” लाल सलाम जय भीम ” के नारे का उद्घोष किया।
वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने फासीवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के भगवा नव-फासीवाद के तहत देश का समूचा सामाजिक ताना-बाना,अत्यधिक नफरतभरे विभाजनकारी नीतियों और साम्प्रदायिक उकसावे के जरिए भयावह विघटन का सामना कर रहा है।

छत्तीसगढ़ हाल फिलहाल में गुजरात,उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश,उत्तराखंड और राजस्थान के साथ ,संघी मनुवादी फासिस्ट ताकतों के द्वारा हिंदुराष्ट्र की एक नई प्रयोगशाला के रूप में तब्दील हो रहा है।
छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से अल्पसंख्यक ईसाई एवं मुस्लिम समुदाय को और साथ में महिलाओं,गरीब मेहनतकश जनता,आदिवासी एवं दलितों उत्पीड़ितों को भी फासिस्ट मुहिम का निशाना बनाया जा रहा है।अडानी अंबानी सरीखे महाभ्रष्ट कॉरपोरेट घरानों की लूट के चलते बहुसंख्यकवादी धार्मिक उन्माद के माहौल में प्रदेश सहित पूरे देश की 90 फीसदी आम जनता पिछले 75 सालों में सबसे अधिक गरीबी,भुखमरी,बेरोजगारी और मंहगाई के बोझ तले कराह रही है।पूरे देश में इन फासीवादी ताकतों ने और उनके इशारे पर गोदी मीडिया ने भीषण युद्ध उन्माद फैला दिया है।

ऐसे अंधकारपूर्ण समय में समान विचारों वाले संगठनों / ताकतों को लेकर राज्य स्तर पर कॉरपोरेट भगवा फासीवाद विरोधी एक संघर्षशील मोर्चे का गठन करना वक्त की पुकार है।जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ , ने राज्य के जन पक्षधर प्रगतिशील ताकतों से एक फासीवाद विरोधी मोर्चा के लिए पहल करने का आह्वान किया।इसके साथ साथ , राज्य के तमाम वामपंथी , किसान मजदूर संगठन,जनवादी , धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील ताकतों,अल्पसंख्यक समुदाय,दलित/ उत्पीड़ित आदिवासी जनता ,महिलाएं,युवा एवं समान विचार वाले संगठनों /ताकतों से एकजुट होकर आरएसएस नवफासीवाद के खिलाफ अविलंब प्रदेशव्यापी राजनीतिक अभियान शुरू करने की भी अपील किया।कन्वेंशन के अंत में अध्यक्ष कॉमरेड प्रसाद राव ने जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ को व्यापक और ज्यादा संघर्ष शील रूप देने के लिए जन संघर्ष मोर्चा को पुनर्गठित करते हुए 20 सदस्यीय समन्वय समिति की घोषणा की।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से जनवादी संगठन ,दलित /उत्पीड़ित, आदिवासी,महिला और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
इंकलाब ज़िंदाबाद
शहीद भगत सिंह ,बिस्मिल ,अशफाकुल्ला, उदादेवी,वीर नारायण सिंह ,गुरु बालकदास की साझी शहादत साझी विरासत जिंदाबाद

अभिनंदन सहित
प्रसाद राव,लखन सुबोध ,एडवोकेट शाकिर कुरैशी,कलादास डहरिया,सविता बौद्ध,नीरा, तुहिन और कॉमरेड सौरा (9425560954)

जन संघर्ष मोर्चा
संयोजक मंडल की ओर से
22 मई 2025

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments