मूकनायक/अजय अनंत
बिलासपुर छत्तीसगढ़
आज भगवा नव-फासीवाद के तहत देश का समूचा सामाजिक ताना-बाना,अत्यधिक नफरतभरे विभाजनकारी नीतियों और साम्प्रदायिक उकसावे के जरिए भयावह विघटन का सामना कर रहा है।
छत्तीसगढ़ हाल फिलहाल में गुजरात,उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश,उत्तराखंड और राजस्थान के साथ ,संघी मनुवादी फासिस्ट ताकतों के द्वारा हिंदुराष्ट्र की एक नई प्रयोगशाला के रूप में तब्दील हो रहा है।
छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से अल्पसंख्यक ईसाई एवं मुस्लिम समुदाय को और साथ में महिलाओं,गरीब मेहनतकश जनता,आदिवासी एवं दलितों उत्पीड़ितों को भी फासिस्ट मुहिम का निशाना बनाया जा रहा है।अडानी अंबानी सरीखे महाभ्रष्ट कॉरपोरेट घरानों की लूट के चलते बहुसंख्यकवादी धार्मिक उन्माद के माहौल में प्रदेश सहित पूरे देश की 90 फीसदी आम जनता पिछले 75 सालों में सबसे अधिक गरीबी,भुखमरी,बेरोजगारी और मंहगाई के बोझ तले कराह रही है।पूरे देश में इन फासीवादी ताकतों ने और उनके इशारे पर गोदी मीडिया ने भीषण युद्ध उन्माद फैला दिया है।
ऐसे अंधकारपूर्ण समय में समान विचारों वाले संगठनों / ताकतों को लेकर राज्य स्तर पर कॉरपोरेट भगवा फासीवाद विरोधी एक संघर्षशील मोर्चे का गठन करना वक्त की पुकार है।जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ , राज्य के जन पक्षधर प्रगतिशील ताकतों से एक फासीवाद विरोधी मोर्चा के लिए पहल करने का आह्वान करता है।इसके साथ साथ , राज्य के तमाम वामपंथी , किसान मजदूर संगठन,जनवादी , धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील ताकतों,अल्पसंख्यक समुदाय,दलित/ उत्पीड़ित आदिवासी जनता ,महिलाएं,युवा एवं समान विचार वाले संगठनों /ताकतों से एकजुट होकर आरएसएस नवफासीवाद के खिलाफ अविलंब प्रदेशव्यापी राजनीतिक अभियान शुरू करने की भी अपील करता है।
आपसे गुज़ारिश है कि इसकी तैयारी के लिए आगामी 21 मई ( गुरुवार) को रायपुर में आयोजित जन कन्वेंशन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।बिना आपकी भागीदारी के यह प्रयास अधूरा है।
विषय – “संघी मनुवादी फासीवाद का बढ़ता खतरा और हमारी भूमिका”
दिनांक- 21 मई ( बुधवार) 2025
समय- अपराह्न 3 बजे
स्थान- श्री मैकूलाल साव साहू समाज सभा भवन, (बाल गोपाल हॉस्पिटल के पीछे,आशीर्वाद भवन के पास) बैरनबाजार,रायपुर छत्तीसगढ़
इंकलाब ज़िंदाबाद
शहीद भगत सिंह ,बिस्मिल ,अशफाकुल्ला, उदादेवी,वीर नारायण सिंह ,गुरु बालकदास की साझी शहादत साझी विरासत जिंदाबाद
युद्ध नहीं,शांति चाहिए
क्रांतिकारी अभिनंदन सहित
प्रसाद राव,लखन सुबोध ,एडवोकेट शाकिर कुरैशी,कलादास डहरिया,सविता बौद्ध,नीरा, तुहिन और कॉमरेड सौरा (9425560954)
जन संघर्ष मोर्चा
संयोजक मंडल की ओर से
10 मई 2025

