Thursday, February 26, 2026
Homeदेशराज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने भारत मां के जयकारे के...

राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने भारत मां के जयकारे के साथ सफाई करते हुए किया सेना का उत्‍साहवर्धन ।

मूकनायक समाचार राजगढ़ मप्र।संजय सोलंकी की रिपोर्ट।

राजगढ़। सारंगपुर विधानसभा में मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल ने झाडू थामकर एवं नगरीय निकाय कर्मचारियों के साथ सफाई करते हुए भारत मां के जयकारे से सेना का उत्‍साहवर्धन बढ़ाया। साथ ही वंदे मातरम् नारे के साथ साफ-सफाई की। राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल ने कहा कि पर्यावरण को स्‍वच्‍छ रखना हमारी जिम्‍मेदारी है। सभी स्‍वच्‍छता का विशेष ध्‍यान रखें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी भी स्‍वच्‍छता पर ध्‍यान दे रहे हैं और जो जहां है वहां से सेना का उत्‍साह वर्धन कर सकता है।।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments