Thursday, February 26, 2026
Homeदेशनवानगर थाना क्षेत्रांतर्गत बाईक से गांव-गांव में बेची जा रही देशी-विदेशी शराब

नवानगर थाना क्षेत्रांतर्गत बाईक से गांव-गांव में बेची जा रही देशी-विदेशी शराब

वीडिया सोशल मीडिया में वायरल, आबकारी अमले का सांठगांठ, जगह-जगह खुली पैकारी

पारसनाथ प्रजापतिमूकनायक संवाददाता सिंगरौली

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी नवानगर क्षेत्र में स्थित कंपोजिट शराब दुकान नवानगर क्रमांक 2 से शाम ढलते ही मोटरसाइकिल के सहारे कार्टून में शराब ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में दो युवक बाइक पर बैठे हैं, तो वहीं एक युवक शराब दुकान से एक कार्टून में शराब भरकर बाइक पर रखते हुए नजर आ रहा है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह साबित हो गया कि नवानगर क्षेत्र में अवैध पैकारी संचालित है हालांकि वायरल वीडियों की पुष्टि मूकनायक समाचार नही करता है गौरतलब है कि नवानगर क्रमांक 2 बाइक से शराब ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है यह दुकान ओम साई राम ग्रुप द्वारा संचालित की जा रही है इस दुकान से व्यापक पैमाने पर पैकारी कराई जा रही है इसका मैनेजर और सेल्स मैनेजर पर पैकारी का पूरा दारोमदार है इनके द्वारा ही आसपास के क्षेत्रों में शराब दुकान से शराब की पेटियां पैकारी के रूप में सप्लाई की जाती है इधर जानकारों का कहना है पैकारी के कारोबार में आबकारी अधिकारी का पूरा हाथ है और उनके संरक्षण में पूरे क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जोरों से चलाया जा रहा है शहरी क्षेत्र में बेखौफ यह कारोबार चल रहा है। हालांकि आबकारी विभाग खुद को ईमानदार दिखाने के लिए दबिश दी जाती है, लेकिन छोटे प्यादों को पकड़ कर कार्रवाई वहीं तक सीमित कर दी जाती है न तो इस जांच को आगे बढ़ा कर कोई बड़ा इन्वेस्टिगेशन किया जाता जिससे बड़े सप्लायर को पकड़ा जा सके। यही वजह है कि जिले के बेखौफ शराब का कारोबार फलफूल रहा है।शराब के खेल में लाखों का होता है वारा न्यारासोशल मीडिया में वायरल वीडियो से एक बात तो साबित हो गया कि शहर और ग्रामीण इलाकों में बेखौफ पैकारी हो रही है सूत्रों का दावा है कि शराब के खेल में आबकारी अधिकारी की अहम भूमिका रहती है इन दुकानों में आज तक शराब लिस्ट नहीं लगाई गई है जिससे माफिया प्रति बोतल 30 से 50 रुपए तक अधिक दाम में बेच रहे हैं शहर की एक भी दुकान में शराब लिस्ट नहीं लगाई गई है और ना ही किसी ग्राहक को बिल दिया जाता सूत्रों की माने तो आबकारी अधिकारी प्रतिमाह कई लाख रूपए की वसूली कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments