Saturday, October 24, 2026
Homeगुजरातलसकाणा के भादा गांव में 1.80 लाख के नगद और गहने चोरी

लसकाणा के भादा गांव में 1.80 लाख के नगद और गहने चोरी

मूकनायक समाचार । सूरत

सूरत के लसकाणा के पास भादा गांव की श्रीनिकेतन सोसायटी में महिला अपनी बेटी को स्कूल से लेने के लिए आधा घंटे के लिए घर बंद करके बाहर गई थी, तभी 1.20 लाख रुपये नकद और गहने मिलाकर कुल 1.80 लाख रुपये की चोरी हो गई।
भादा गांव की आरतीबेन नाम की महिला अपनी 4 साल की बेटी को लेने गई थी, जब घर आई और देखा तो घर में किसी के पैरों के निशान दिखे। ऊपर के बेडरूम में जाकर जांच करने पर कबाट में रखे नकद और सोने के गहने गायब थे। चोर ने चोरी करने के बाद कबाट को लॉक कर दिया था और चाबी वहीं छोड़ दी थी और छत के रास्ते फरार हो गया था। लसकाणा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments