मूकनायक समाचार । सूरत
सूरत के उतराण क्षेत्र से जब्त किए गए शंकास्पद घी के जत्थे के बारे में लैबोरेटरी रिपोर्ट में घी में चरबी की गुणवत्ता धाराधोरण के अनुसार नहीं होने के कारण सूरत म्युनिसिपल की पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी द्वारा इस नमूने को सब-स्टैंडर्ड घोषित किया गया है।
11 अक्टूबर को जानकारी के आधार पर अब्रामा रोड पर स्थित माधव कैम्पस के प्लोट नंबर 18 में महावीर ऑयल इंडस्ट्रीज में उतराण पुलिस स्टेशन के डी-स्टाफ और म्युनिसिपल के फूड सेफ्टी ऑफिसर ने संयुक्त जांच कर 700 किलो से अधिक संदेहास्पद घी का जत्था जब्त कर नमूने लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजे गए थे।
लैबोरेटरी के फूड एनालिस्ट रिपोर्ट के अनुसार, घी की गुणवत्ता जांचने के दो मुख्य मानदंडों में खामिया पाई गई थी। बी.आर. रीडिंग अधिक पाया गया था। जबकि राइसर्ट-मेइसल नियत स्तर से कम दर्ज हुआ था। जिससे घी का नमूने की गुणवत्ता में फेल हुआ है। इसलिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर म्युनिसिपल के फूड विभाग द्वारा डेरी प्रोडक्ट्स, तेल, फल-सब्जी, बैकरी, मसाला, अनाज और फरसाण समेत सभी 100 नमूने लिए गए थे, जो गुणवत्ता के धोरनों के अनुसार ठीक पाए गए हैं।

