Saturday, October 24, 2026
Homeगुजरातहीरा का कारखानेदार कारिगरों के 10 लाख रुपये वेतन चुकाए बिना फरार

हीरा का कारखानेदार कारिगरों के 10 लाख रुपये वेतन चुकाए बिना फरार

मूकनायक समाचार । सूरत

वराछा क्षेत्र में मारुति नंदन डायमंड नाम का कारखानेदार 20 कारिगरों के दो महीनों के वेतन के 10 लाख रुपये चुकाए बिना रातों-रात कारखाना बंद कर फरार हो गया, जिससे डायमंड वर्कर यूनियन गुजरात ने अश्विनीकुमार पुलिस स्टेशन में कारिगरों के वेतन के रुपये दिलाने की मांग की है।
वराछा क्षेत्र में मारुति नंदन डायमंड नाम से कीर्तिभाई गोविंद वागड़िया पिछले दो वर्षों से कारखाना चला रहे थे। इसमें करीब 20 रत्नकलाकार काम करते थे, लेकिन दिवाली के मौके पर कारखानेदार कीर्तिभाई ने दो महीनों का वेतन चुकाए बिना फोन बंद कर गायब हो गए, जिससे डायमंड वर्कर यूनियन गुजरात ने अश्विनीकुमार पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
यूनियन के उपाध्यक्ष भावेश टांक ने अपनी शिकायत में कहा है कि रत्नकलाकारों का दो महीनों का 10 लाख रुपये का वेतन चुकाया नहीं गया है। रत्नकलाकारों को पगार चुकाए बिना कारखाना बंद कर देने की यूनियन को जानकारी मिली, जिसके बाद मध्यस्थता की गई। 20 रत्नकलाकारों का कुल पगार 14.50 लाख रुपये था, लेकिन 40% के हिसाब से 4.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया था और कारखानेदार के मित्र भावेश खूंट के हाथों विश्वास में लेकर 19 अक्टूबर को बाकी वेतन चुकाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक वेतन नहीं चुकाया गया है और कारखानेदार का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments