Friday, November 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला...

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौत

मूकनायक/इंद्रसेन गौतम सब जिला ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

इटवा/सिद्धार्थनगर। दवा इलाज के लिए अपनी मां को मोटरसाइकिल से बस्ती ले जा रहे युवक की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति, निवासी ग्राम पकड़ी नंदलाल, थाना इटवा, अपनी मां शिलावती पत्नी ओमप्रकाश प्रजापति (लगभग 55 वर्ष) को मोटरसाइकिल संख्या UP 55 AP 4057 से दवा इलाज के लिए बस्ती ले जा रहे थे।
बताया गया कि 01 अक्टूबर 2026 को करीब 10:30 बजे बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर ग्राम उकड़ा पोखरा के पास बस्ती की ओर से आ रहे ट्रक संख्या HP 12 AA 8881 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही से ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल की डिग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिलावती सड़क पर गिर गईं और उनका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल एवं सीसीटीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा शव के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर यातायात एवं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments