Tuesday, September 29, 2026
Homeकरौली108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारीरास्ते में महिला ने दिया बच्चे को जन्मनर्सिंग...

108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारीरास्ते में महिला ने दिया बच्चे को जन्मनर्सिंग ऑफिसर और पायलट की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

मूकनायक/पवन बंशीवाल/ राजस्थान

दौसा। महवा क्षेत्र से मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। कीर्तनगला गांव निवासी रानू बाई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म हो गया।

स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस में तैनात नर्सिंग ऑफिसर वेद प्रकाश जांगिड़ और पायलट बनवारी लाल शर्मा ने तत्काल सूझबूझ और तत्परता दिखाई। टीम ने रास्ते में ही सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा दोनों की आवश्यक देखभाल की।

बच्चे के जन्म के बाद एंबुलेंस में किलकारी गूंज उठी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। इसके बाद जच्चा और नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी सामने आई।

108 एंबुलेंस टीम की इस तत्परता ने एक बार फिर साबित किया कि आपातकालीन सेवा सिर्फ मरीज को अस्पताल पहुंचाने तक सीमित नहीं, बल्कि मुश्किल घड़ी में जीवन बचाने की जिम्मेदारी भी निभाती है।
मानवता, सेवा और तत्परता की मिसाल बनी 108 एंबुलेंस टीम।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments