मूकनायक
कमलेश लवहात्रै
छत्तीसगढ़ प्रभारी
रायपुर छत्तीसगढ़
////6 दिन की ट्रेनिंग, विशेषज्ञों की मेंटरशिप और कारोबार बढ़ाने का तैयार होगा 90–180 दिन का रोडमैप////
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के SC/ST उद्यमियों और अपना व्यवसाय शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। IIM रायपुर द्वारा राष्ट्रीय SC-ST हब (NSSH), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से बिजनेस एक्सेलेरेटर प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक IIM रायपुर कैंपस में आयोजित होगा।
इस कार्यक्रम की सामान्य फीस ₹99,000 + 18% GST बताई गई है, जिसे NSSH द्वारा वहन किया जा रहा है। चयनित प्रतिभागियों को GST सहित केवल ₹7,500 का योगदान देना होगा। आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
व्यवसाय की वास्तविक समस्याओं पर होगा फोकस
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को IIM रायपुर के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण के साथ अपने व्यवसाय पर व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, प्रशिक्षण में लगभग 72 घंटे की क्लासरूम ट्रेनिंग और 80 घंटे की वन-टू-वन मेंटरिंग शामिल होगी। इसके साथ प्रतिभागियों के व्यवसाय के लिए 90 से 180 दिनों का लिखित ग्रोथ प्लान तैयार किया जाएगा।
प्रशिक्षण में कीमत तय करने, मुनाफा बढ़ाने, कैश फ्लो प्रबंधन, कारोबार विस्तार तथा सरकारी टेंडर और GeM के माध्यम से बाजार तक पहुंच जैसे व्यावहारिक विषयों पर काम किया जाएगा।
////कौन कर सकता है आवेदन?///
SC/ST वर्ग के मौजूदा उद्यमी
SC/ST उद्यमियों के बेटे-बेटियां, जो अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं
आयु 18 वर्ष या उससे अधिक
किसी भी विषय में स्नातक
महिला प्रतिभागियों को विशेष प्राथमिकता
आयोजकों के अनुसार, जिन आवेदकों के Udyam Registration में मुख्य गतिविधि Trading दर्ज है, वे इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं हैं।
//आवेदन पूरी तरह निःशुल्क///
इच्छुक पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं है और चयन होने के बाद ही ₹7,500 का भुगतान करना होगा।
///ऑनलाइन आवेदन:///
https://forms.gle/qpcFotvnHcp5qtF96
कार्यक्रम अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है और सीटें सीमित बताई गई हैं।
////अधिक जानकारी के लिए/// नरेश बंजारे (कार्यक्रम प्रभारी) – 7828711116 तथा अनिकेत टंडन – 9644460123 से संपर्क किया जा सकता है।
अभिनव सत्यवंशी, अध्यक्ष, DICCI छत्तीसगढ़ चैप्टर ने SC/ST उद्यमियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने की अपील की है।
₹1.16 लाख का IIM रायपुर बिजनेस प्रोग्राम, SC/ST उद्यमियों के लिए सिर्फ ₹7,500 में अवसर